फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाखापत्तनम जासूसी मामला: एनआईए ने मुंबई-असम में की छापेमारी; तीसरा आरोपी किया गया गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 12:06 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल 19 जुलाई को एनआईए ने फरार पाकिस्तानी नागरिक मीर बालाज खान समेत दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। जांच से पता चला है कि मीर बालाज खान, गिरफ्तार आरोपी आकाश सोलंकी के साथ, एक जासूसी मॉड्यूल का हिस्सा थे।
विज्ञापन
NIA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पाकिस्तानी आईएसआई जासूसी नेटवर्क के माध्यम से वर्गीकृत रक्षा जानकारी लीक से जुड़े विशाखापत्तनम जासूसी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


अमान सलीम शेख को एनआईए द्वारा मुंबई (महाराष्ट्र) में दो स्थानों और असम के होजाई और नागांव जिलों में की गई छापेमारी के बाद मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।  शेख की गिरफ्तारी के साथ, मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या तीन हो गई है। दो फरार पाकिस्तानी गुर्गों सहित कुल चार लोगों के खिलाफ एनआईए पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। 

शेख को उन सिम कार्डों के सक्रियण में शामिल पाया गया था, जिनका उपयोग रैकेट में शामिल पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों द्वारा किया जा रहा था, जो पहली बार 2021 में सामने आया और काउंटर इंटेलिजेंस सेल, आंध्र प्रदेश ने 12 जनवरी, 2021 को मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


छापेमारी में दो मोबाइल भी जब्त
एनआईए ने इस साल जून में मामला अपने हाथ में लिया था। टीमों ने आज उस स्थान से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए, जहां से शेख को गिरफ्तार किया गया था। टीम के द्वारा मारे गए अन्य स्थानों से दो और मोबाइल फोन और कई संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए गए। 

इस साल 19 जुलाई को एनआईए ने फरार पाकिस्तानी नागरिक मीर बालाज खान समेत दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। जांच से पता चला है कि मीर बालाज खान, गिरफ्तार आरोपी आकाश सोलंकी के साथ, एक जासूसी मॉड्यूल का हिस्सा थे, जो भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर रहे थे और पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को लीक कर रहे थे। 

इसी साल दो आरोपियों के खिलाफ दायर हुआ आरोप पत्र
इस साल 6 नवंबर को, एनआईए ने दो अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया, जिनकी पहचान मनमोहन सुरेंद्र पांडा और अल्वेन के रूप में की गई है।  एनआईए ने कहा, "जबकि पांडा गिरफ्तार है, पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव अल्वेन फरार है, क्योंकि वह पाकिस्तान में स्थित है।" 

एजेंसी ने कहा, 'मामले में जांच जारी है और अमान से हिरासत में पूछताछ से देशभर में रक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील और वर्गीकृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विदेशी-आधारित तत्वों द्वारा किए गए प्रयासों से संबंधित साजिश में और सुराग मिलने की उम्मीद है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें