गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। यह राहत उन्हें निशुल्क दी गई है।
इन नागरिकों को बढ़ी हुई वीजा अवधि के लिए न तो कोई आवेदन करना होगा और न ही किसी तरह की पेनल्टी या शुल्क अदा करना होंगे।