फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता का तंज- संघ के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ने यशवंत सिन्हा को बताया था 'अनर्थ शास्त्री'

Thu, 28 Sep 2017 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व वित्तमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के पार्टी की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर उन पर तंज कसा है।
विज्ञापन


किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त ने यशवंत सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इकोनॉमिस्ट दत्तोपंत थेंगड़ी ने कि यशवंत सिन्हा 'अर्थ शास्त्री' नहीं बल्कि 'अनर्थ शास्त्री' हैं। Prominent RSS economist Dattopant Thengadi once said Yashwant Sinha is not 'arth shastri'but 'anarth shastri':Virendra Mast,BJP Kisan Morcha pic.twitter.com/NqFJEdDCGD — ANI (@ANI) September 28, 2017
विज्ञापन

हालांकि भाजपा की ओर से हो रहे तमाम पलटवार से अलग यशवंत सिन्हा ने बुधवार को भी एक बार फिर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना गुस्सा बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि हम पिछली सरकार को देश की अर्थव्यवस्था के मौजूदा हाल के लिए दोष नहीं दे सकते, हमें भी इसे सुधारने का पूरा मौका मिला।
विज्ञापन


पढ़ें: यशवंत ने फिर कसा तंज- गिरती अर्थव्यवस्‍था का दोष UPA को नहीं दे सकते, हम पर बहुत समय था

सिन्हा ने ये भी कहा कि मैं जीएसटी का समर्थक था, लेकिन सरकार इसे लागू करने की जल्दी में थी, जिसकी वजह सरकार का ये कदम फेल साबित हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें