फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सामने आई असलियत, कैसे डेरा समर्थकों ने लोगों के घरों में घुसकर मचाया तांडव

Sun, 27 Aug 2017 05:12 PM IST
amarujala.com- Written By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को साध्वी रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला और उससे जुड़े अन्य इलाकों में डेरा समर्थकों ने लोगों के घरों में घुसकर खूब उपद्रव मचाया।
विज्ञापन


इस मामले में  रविवार को न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें डेरा समर्थक की लोगों के घरों में घुसकर तांडव मचाने की असलियत साफ तौर पर दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ डेरा समर्थक हथियारों के साथ पंचकूला में लोगों के घरों में जबर्दस्ती चैनल तोड़कर घुस गए और तोड़फोड़ कर बवाल काटा। तांडव मचाने वाले हमलावरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए  मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है। 
#WATCH A building vandalized in Panchkula allegedly by #GurmeetRamRahimSingh supporters (25.8.17) #Haryana pic.twitter.com/t8AJiQezIt— ANI (@ANI) August 27, 2017
विज्ञापन


गौरतलब है कि राम रहीम को कोर्ट की ओर से दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा में लगातार हिंसा की घटनाएं घट रही हैं, जिसके चलते 35 की लोग की मौत और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने 500 से अधिक लोगों पर दंगा फैलाने का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है। बताते चलें कि कोर्ट ने फैसला सुनाने के पहले ही राज्य सरकार को कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे लेकिन फैसले के बाद शुरुआती समय में राज्य सरकार हिंसा की घटनाओं को संभालने में विफल साबित हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें