फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के इन विधायक ने बी.कॉम में पढ़ी है फिजिक्स और गणित

Wed, 28 Dec 2016 02:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जलील खान - फोटो : social media
विज्ञापन
राजनीति में अक्सर विरोधी पार्टियों के नेता एक-दूसरे की डिग्री पर सवाल खड़े उठाते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी)  के विधायक ने इंटरव्यू के दौरान अपनी ही शैक्षणिक योग्यता को संदेह के घेरे में ला दिया है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले टीडीपी विधायक जलील खान ने इंटरव्यू में अपनी शैक्षणिक योग्यता के सवाल पर बताया कि वे बी. कॉम ग्रेजुएट है। पर जब उनसे पूछा गया कि उनके बी. कॉम में क्या सब्जेक्ट्स थे। जवाब में जलील ने बताया कि बी.कॉम में उनके सब्जेक्ट्स फिजिक्स और गणित थे।

स्थानीय तेलुगु न्यूज पोर्टल को दिया यह इंटरव्यू वायरल होने के बाद लोग विधायक जलील खान की सब्जेक्ट्स के बारे में बुनियादी समझ को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'विधायक ने गणित में हमेशा 100 में से 100 अंक हासिल किए'

जलील खान - फोटो : social media
इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार को विधायक का जवाब सुनकर आश्चर्य हुआ। लेकिन पुष्टि करने के लिए जब पत्रकार ने फिर से वही सवाल पूछा, तो विधायक ने दोबारा पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि बी.कॉम में उनके सब्जेक्ट्स फिजिक्स और गणित थे। 

टीडीपी विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी दावा किया कि गणित की हर परीक्षा में उन्होंने हमेशा 100 में से 100 अंक हासिल किए। यह पहला मौका नहीं जब किसी नेता का नाम शैक्षणिक योग्यता को लेकर संदेह के घेरे में आया है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह को 2015 में फर्जी डिग्री रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें