फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर के कांगपोकपी में हिंसा, महिला समेत 3 की हत्या; संगठनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई

Fri, 05 Jun 2026 11:45 AM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, इंफाल

सार

मणिपुर के कांगपोकपी में शुक्रवार को हिंसा हुई है। इसमें  सशस्त्र हमलावरों ने महिला समेत 3 लोगों मार गिराया है। वहीं, आगजनी में 7 घर जल गए।

विज्ञापन
मणिपुर के कांगपोकपी में हिंसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक गांव में सशस्त्र हमलावरों ने एक महिला सहित तीन लोग को मार गिराया। यह घटना शुक्रवार की सुबह की है। एक अधिकारी ने बताया कि जिले के सैतु-गाम्फाजोल उपमंडल के लोइबोल खुल्लेन गांव में तड़के करीब 4 बजे हुए हमले के दौरान आग लगने से कम से कम सात घर जलकर खाक हो गए।

तीन लोगों की हुई मौत

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच कई मिनट तक चली गोलीबारी में तीनों की मौत हो गई, जिसके चलते ग्रामीण पास के वन क्षेत्रों में शरण लेने के लिए भाग गए। मृतकों की पहचान लेटखोंगम हाओकिप, टिनमेरी हाओकिप और जंगमिनलाल हाओकिप के रूप में हुई है।

दोषियों को पकड़ने की मांग
राज्य में कुकी जनजातियों की सर्वोच्च संस्था, कुकी इनपी मणिपुर (केआईएम) ने इस हमले की निंदा की है। इसके साथ ही दोषियों को पकड़ने के लिए जांच की मांग की है। उसने एक बयान में कहा कि केआईएम निहत्थे नागरिकों के खिलाफ हिंसा के इस बर्बर कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। निर्दोष व्यक्तियों की जानबूझकर हत्या करना, घरों और आजीविका को नष्ट करना मानवीय गरिमा और मौलिक मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें