फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी छात्र की पिटाई के बाद भड़की हिंसा, दुकानों में आगजनी

Wed, 14 Sep 2016 03:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : BBC
विज्ञापन
शहर के छोटा बघाड़ा इलाके में मंगलवार शाम लॉज मालिक द्वारा प्रतियोगी छात्र की पिटाई के बाद भारी बवाल हो गया। आक्रोशित छात्रों ने पहले तो नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला फिर अचानक बवाल शुरू कर दिया। दो गुमटियों में आग लगा दी, कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की, एटीएम बूथ भी तोड़ डाला और पथराव किया।
विज्ञापन


ईंट-पत्थर लगने से कई छात्र और पुलिसवाले घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक पुलिस फोर्स लॉजों में छापेमारी में जुटी रही। हमले का आरोपी लॉज मालिक फरार है।

छोटा बघाड़ा में एनी बेसेंट चौकी से कुछ दूर पर अजीत यादव का लॉज है। हर कमरे में तीन छात्र रहते हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे प्रतियोगी छात्र राहुल तिवारी साथी एमकॉम छात्र प्रवीण पांडेय के  साथ कमरे से निकला तभी आरोप है कि लॉज मालिक अजीत यादव ने उससे गलियारे की बिजली बंद करने के लिए कहा। इसी बात पर उनके बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फोर्स जुटने तक में छात्रों ने दो गुमटी जला दी

up police - फोटो : अमर उजाला
अजीत ने राहुल की पिटाई कर दी। कमरे के भी सामान फेंक दिए। इसके बाद अजीत भाग गया। इलाके में रहने वाले सैकड़ों छात्रों को घटना के बारे में पता चला तो वे जुटकर हंगामा करने लगे। पूरे शहर की फोर्स जुटने तक में छात्रों ने दो गुमटी जला दी, एक मोबाइल शॉप को तोड़कर लूट लिया, एटीएम बूथ भी तोड़ डाला।

उपद्रव के दौरान पत्थर भी चले जिससे कई छात्र और पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। दमकल दस्ता बुलाकर आग बुझाई गई। सात उपद्रवियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। मौके पर डीएम और एसएसपी भी पुलिस-पीएसी के साथ पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें