फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Japan Visit: 'रेमन बाउल सेट, चांदी की चॉपस्टिक्स, पश्मीना शॉल..', PM मोदी ने जापानी समकक्ष को दिए ये उपहार

Sat, 30 Aug 2025 03:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

PM Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के समकक्ष शिगेरू इशिबा को कीमती पत्थरों से बने रामेन बाउल सेट और चांदी की चॉपस्टिक्स उपहार में दी, जो भारतीय कला और जापानी खानपान की परंपरा का मिश्रण है। इसके अलावा, उन्होंने इशिबा की पत्नी को एक कश्मीरी पश्मीना शॉल भेंट की, जो लद्दाख की चांगथांगी बकरी की ऊन से बनी है और कश्मीर की पारंपरिक कारीगरी को दर्शाती है।  
विज्ञापन
पीएम मोदी की ओर से जापानी समकक्ष को दिया तोहफा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के नेता शिगेरू इशिबा को कीमती पत्थरों से बने एक पुरानी शैली के रेमन बाउल सेट के साथ चांदी की चॉपस्टिक्स उपहार में दी हैं। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान इशिबा की पत्नी को एक पश्मीना शॉल भी दी, जो एक कागज माचे बॉक्स में रखी थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह पुरानी शैली का बाउल सेट चांदी की चॉपस्टिक्स के साथ भारतीय कला और जापानी खानपान की परंपरा का अनूठा मिश्रण है। इसमें एक बड़ा भूरा मूनस्टोन बाउल है, जिसमें चार छोटे बाउल्स और चांदी की चॉपस्टिक्स हैं। यह जापान के डोनबुरी और सोबा रिवाजों से प्रेरित है।

 ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के स्वागत के लिए प्रवासी भारतीय उत्साहित, बोले- चीन और भारत के होंगे आने वाले पच्चीस साल
विज्ञापन


मूनस्टोन आंध्र प्रदेश से लाया गया है, उसमें 'चमक' होती है और यह प्रेम, संतुलन और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, जबकि मुख्य बाउल के नीचे मकराना संगमरमर में राजस्थान की पारंपरिक पर्चिनकारी शैली से अर्ध-कीमती पत्थर जड़े गए हैं। 
विज्ञापन


पश्मीना शॉल लद्दाख की चांगथांगी बकरी की मुलायम ऊन से बनाई जाती है और हल्की, नरम और गर्म होने के कारण पूरी दुनिया में कीमती मानी जाती है। यह शॉल कश्मीरी कारीगरों द्वारा हाथ से बुनी गई है और इसमें सदियों पुरानी परंपरा है, जो कभी राजघरानों द्वारा पसंद की जाती थी। शॉल में आइवरी रंग की बेस के साथ हल्के गुलाबी, लाल और रस्ट रंग में फूल और पिसली के डिजाइन हैं, जो कश्मीरी डिजाइन और कारीगरी को दर्शाते हैं।

 ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन को झटका, संघीय जज ने अवैध प्रवासियों के तेजी से निर्वासन पर लगाई अस्थायी रोक

अधिकारियों ने बताया कि यह शॉल और बॉक्स कश्मीर की कारीगरी, धरोहर और कालातीत सुंदरता का प्रतीक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें