फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटैक होगा मोदी का संसदीय क्षेत्र, हर गांव में वाई-फाई

Sun, 14 Aug 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के सभी गांव आने वाले समय में वाई-फाई होंगे। यहां की सभी 760 ग्राम पंचायतों में वाई-फाई हॉट स्पॉट सेवा मुहैया कराने की योजना बीएसएनएल ने तैयार की है। शनिवार को पीएम के सांसद आदर्श ग्राम जयापुर और नागेपुर में वाई-फाई का शुभारंभ करते हुए यह जानकारी केंद्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने दी।
विज्ञापन


इस मौके पर डीरेका प्रेक्षागृह में सिन्हा ने ‘लैंडलाइन से हर रविवार मुफ्त बात’ सहित बीएसएनएल की कई नई सेवाओं का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पीएम के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत ये कदम उठाए गए हैं। ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मुहैया कराने के लिए बीएसएनएल अपने सभी संचार उपकेंद्रों को हाईटेक करेगा।

अधिक से अधिक लोग बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवाओं का लाभ लें, इसके लिए हर रविवार 24 घंटे किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन पर मुफ्त बात करने की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा, 49 रुपये प्रतिमाह की दर से कनेक्शन दिया जाएगा। उपभोक्ता लैंडलाइन का भी प्री पेड कनेक्शन ले सकेंगे।
विज्ञापन


विभागीय पोर्टल पर आसानी से इसे रिचार्ज कराया जा सकेगा। कॉल ड्राप की समस्या पर कहा कि इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नेटवर्क संबंधी गड़बड़ियां दुरुस्त करने के लिए दूरभाष केंद्रों को हाईटेक करने के साथ नए बीटीएस टॉवर लगाने, ऑप्टिकल फाइवर बिछाने का काम शुरू हो गया है। दो साल में 25 हजार बीटीएस टॉवर लगाने का लक्ष्य है। साल के अंत तक इनमें से 21 हजार लग जाएंगे। इस दौरान मंत्री ने जयापुर, नागेपुर के ग्रामीणों से वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें