फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'जनता से माफी मांगें सिद्धारमैया और शिवकुमार..', चुनाव आयोग पर हमला करने को लेकर बोले विजयेंद्र

Fri, 25 Jul 2025 04:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।

सार

Karnataka:  कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि वे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर जनता में इसके प्रति संदेह पैदा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से माफी की मांग की। विजयेंद्र ने कहा कि बिना सबूत सांविधानिक संस्थाओं को बदनाम करना लोकतंत्र के खिलाफ है।
विज्ञापन
बी. वाई. विजयेंद्र - फोटो : एक्स/बी. वाई. विजयेंद्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक भाजपा प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मांग की कि वे चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणियों के लिए राज्य की जनता से माफी मांगें। विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस नेता जनता के मन में चुनाव आयोग जैसी सांविधानिक संस्था को लेकर शक पैदा कर रहे हैं, जो एक गंभीर और अलोकतांत्रिक कृत्य है। 

विज्ञापन


'चुनाव आयोग पर सवाल उठाना अलोकतांत्रिक'
विजयेंद्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा पर चुनाव आयोग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी वहीं आरोप दोहरा रहे हैं। चुनाव आयोग जैसे सांविधानिक संस्थान पर सवाल उठाना न केवल उसका अपमान है, बल्कि यह लोकतंत्र के खिलाफ भी है। 

ये भी पढ़ें:  'स्थानीय प्रमाणपत्र' प्रणाली को मिले कानूनी दर्जा', अंडमान सांसद का गृहमंत्री शाह से आग्रह
विज्ञापन


'चुनाव आयोग का दुरुपयोग हुआ होता तो कैसे जीतती कांग्रेस'
कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए विजयेंद्र ने कहा, अगर चुनाव आयोग का दुरुपयोग हुआ होता, तो कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव में 134 सीटें कैसे जीत गई? क्या सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बन पाते? कांग्रेस ने तीन विधानसभा उपचुनाव भी जीते। अगर चुनाव में गड़बड़ी होती, तो ये कैसे संभव होता? विजयेंद्र ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को खतरनाक प्रवृत्ति बताया और कहा कि यहपार्टी की आपातकाल वाली मानसिकता को दर्शाता है, जो आज भी नहीं बदली है। 
विज्ञापन


'चुनाव और मतदाता सूची का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन'
उन्होंने कहा कि चुनाव और मतदाता सूची का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में इस विषय पर सार्वजनिक मंचों पर बयान देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, जनता के मन में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर शक पैदा करना गलत है। विजयेंद्र का यह बयान राहुल गांधी के उप आरोप के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पास सौ फीसदी ठोस सबूत हैं कि कर्नाटक की एक सीट पर चुनाव आयोग ने धांधली होने दी और उन्होंने आयोग को चेतावनी भी दी थी कि हम आप आपको नहीं छोड़ेंगे, हम आपके पीछे आएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें