फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrababu Naidu: विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट से चंद्रबाबू नायडू को झटका, रिमांड 19 अक्तूबर तक बढ़ाई गई

Thu, 05 Oct 2023 05:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा

सार

सीआईडी की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता पी सुधाकर रेड्डी ने पैरवी की। पूर्व मुख्यमंत्री का पक्ष सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रमोद दुबे ने रखा। सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू से आगे की पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी।
विज्ञापन
एन. चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट से टीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने  कथित कौशल विकास घोटाले के मामले में उनकी रिमांड 19 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने नायडू की जमानत याचिका और आंध्र प्रदेश पुलिस सीआईडी की उनकी हिरासत की मांग वाली याचिका पर सुनवाई भी शुक्रवार के लिए टाल दी।

विज्ञापन


सीआईडी की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता पी सुधाकर रेड्डी ने पैरवी की। पूर्व मुख्यमंत्री का पक्ष सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रमोद दुबे ने रखा। सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू से आगे की पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी। पुलिस की दलील थी कि 23 और 24 सितंबर को पहले दो दिन की हिरासत में पूछताछ के दौरान उन्होंने जांचकर्ताओं के साथ कथित तौर पर सहयोग नहीं किया।

चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन में अनियमितता करने और राजकोष को करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप गिरफ्तार किया गया था। नायडू को नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें