फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में रुपाणी आज लेंगे सीएम पद की शपथ

Sun, 07 Aug 2016 05:05 AM IST
एजेंसी/ गांधीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में भाजपा नेता विजय रुपाणी रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 60 वर्षीय रुपाणी ने शनिवार को राज्यपाल ओपी कोहली से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
विज्ञापन


रुपाणी को शुक्रवार को आनंदीबेन पटेल के स्थान पर भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी दिनेश शर्मा ने ऐलान किया कि रुपाणी रविवार को दोपहर 12.40 बजे शपथ ग्रहण करेंगे।

रुपाणी के अलावा दिनेश शर्मा और उप मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए नितिन पटेल सहित राज्य के कई अन्य नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की।  निवर्तमान मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल इस मुलाकात के दौरान मौजूद नहीं थीं।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद शर्मा ने कहा कि हमने राज्यपाल को बताया कि भाजपा विधायक दल ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री के तौर पर नितिन पटेल के नामों का समर्थन किया है। शर्मा ने कहा कि राज्यपाल ने शपथ ग्रहण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें