फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को एडवांस स्टेज का कैंसर : कैबिनेट मंत्री विजय सरदेसाई

विज्ञापन
मनोहर परिकर
विज्ञापन
गोवा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने रविवार को यहां कहा कि अस्वस्थ चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर एडवांस स्टेज के कैंसर से जूझ रहे हैं। भाजपा की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख सरदेसाई परिकर के स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति के बारे में बात करने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के बाद कैबिनेट के दूसरे सदस्य हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का फरवरी 2018 से विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है और उन्हें अग्न्याशय संबंधी बीमारी बताई जा रही थी। हालांकि उनके कार्यालय ने अभी तक उनकी बीमारी के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है।

शहरी नियोजन मंत्री सरदेसाई ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह सोमवार को परिकर से मिलेंगे और कुछ कार्यों के लिहाज से धन आवंटित करने के लिए शुक्रिया अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं गया और काम मंजूर हो गया। एक बार फिर यह साबित हो गया कि मुख्यमंत्री एडवांस स्टेज के कैंसर से पीड़ित होने के बाद भी जनता के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राणे ने कहा था कि परिकर कैंसर से जूझ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि नहीं की। परिकर (63) ने रविवार सुबह सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में जांच कराई। सीएमओ के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें नियमित जांच के लिए जीएमसीएच ले जाया गया और बाद में घर जाने की इजाजत दे दी गयी। उनका स्वास्थ्य स्थिर है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें