आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पटना के गांधी मैदान में एनडीए की विशाल रैली हुई। एनडीए की यह विजय संकल्प रैली कई मायनों में अहम रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब नौ साल बाद किसी चुनावी रैली में एक साथ मंच साझा किया। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान, राजीव प्रताप रूडी, राजीव रंजन सिंह, नित्यानंद राय, भूपेंद्र यादव, रामकृपाल यादव, विजय कुमार सिन्हा समेत एनडीए के 60 से ज्यादा नेता कार्यक्रम में मौजूद रहें।
-जब भारत को एक सुर में बोलने की जरूरत थी तब 21 विपक्षी दल हमारी आलोचना करने वाला प्रस्ताव पारित करने के लिए दिल्ली में एकजुट थे। यह नया भारत है, यह अपने जवानों की शहादत पर चुप नहीं बैठेगा।
पराक्रमी भारत के लिए - भारत माता की जय
विजयी भारत के लिए - भारत माता की जय
वीर जवानों के लिए - भारत माता की जय : पीएम श्री नरेन्द्र मोदी #BiharWithModi pic.twitter.com/J4h3ZRjJl7
नीतीश कुमार ने क्या-क्या कहा
-बिना किसी का नाम लिए उन्होंने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में हमने घर-घर बिजली पहुंचा दी और लालटेन की जरुरत खत्म हो गई। बिहार में प्रेम और सद्भावना का माहौल है। कुछ लोग कटुता फैलाना चाहते हैं। मैं सबसे अपील करूंगा कि उनके चक्कर में न पड़ें।
-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पहला ऐसा राज्य है, जहां पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इस बात पर प्रधानमंत्री ने भी ताली बजाकर वाहवाही दी।
-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद का कड़ा जवाब दिया है। पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने जवानों की तारीफ की।उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान का कड़ा जवाब दिया। एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन की भी खूब तारीफ की।
-संकल्प रैली को संबोधित करते हुए लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने केंद्र सरकार के पांच साल की उपलब्धयां गिनाईं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वह पांच साल में हुआ। मोदी सरकार ने महंगाई पर लगाम लगाए रखी।