फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे अच्छी इस जेल में माल्या को रखने की तैयारी, मिलेंगी सभी सुविधाएं

Thu, 02 Aug 2018 01:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
mumbai arthur road jail
विज्ञापन
शराब कारोबारी भगोड़े विजय माल्या पर लंदन में सुनवाई चल रही है। मंगलवार को माल्या की वीडियो कांफ्रेंसिंग पेशी भी हुई थी। जिसके बाद माना जा रहा है कि विजय माल्या जल्द ही भारत आ सकता है। 
विज्ञापन


वहीं गृह मंत्रालय ने कहा है कि विजय माल्या को भारत आने के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। माल्या को जेल के बैराक नंबर 12 में रखा जाएगा। इस बैराक में वीआईपी को ही जगह मिलती है। बता दें कि यह जेल भारत की सबसे अच्छी जेलों में शुमार है। इस जेल में पीटर मुखर्जी, संजय दत्त, छग्गन भुजबल और आतंकी अजमल कसाब को भी रखा जा चुका है।

इस मामले पर एक अधिकारी ने कहा कि भारत की जेलें दुनिया के अन्य देशों की जेलों से किसी भी तरह से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जेलों में कैदियों के अधिकारों को ध्यान में रखा जाता है। 
विज्ञापन


बता दें कि ब्रिटेन की अदालत ने मंगलवार को माल्य केस पर सुनवाई करते हुए भारतीय अधिकारियों से तीन हफ्ते के अंदर ऑर्थर रोड जेल का एक वीडियो जमा करने को कहा है। इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने कहा कि आर्थर रोड जेल में कैदियों के उपचार के लिए सभी चिकित्सा सुविधाएं हैं। यहां कैदी को सभी सुरक्षा मिलेंगी। 

बता दें कि 9 हजार करोड़ रुपये का लोन नहीं चुकाने के मामले में 62 वर्षीय विजय मल्या 2016 से ब्रिटेन में है। उसे प्रत्यर्पण वारंट पर 18 अप्रैल को स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे जल्दी ही अदालत से जमानत मिल गयी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें