फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आने को तैयार हैं विजय माल्या, लेकिन सामने रखीं दो शर्तें

Mon, 16 May 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या - फोटो : getty images
विज्ञापन
बैंकों के 9,000 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या ने भारत वापस आने की इच्छा जाहिर की है। विजय माल्या ने कहा कि अगर उनकी कुछ शर्तें मान ली जाएं तो वह भारत आने के लिए तैयार हैं। लंदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यूनाइटेड ब्रेवियर्स लिमिटेड (यूबीएल) की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए विजय माल्या ने कहा कि पैसा लौटाने का उनका पूरा इरादा है।
विज्ञापन


मुंबई में हुई इस मीटिंग के बाद इंडिपेंडेंट बोर्ड मेम्बर किरन मजुमदार शॉ ने माल्या के ताल्लुक से बताया कि माल्या ने मीटिंग में कहा, 'मैं भारत आकर सारे सवालों के जवाब देना चाहता हूं, लेकिन मुझे भरोसा दिया जाए कि मेरी सुरक्षा और आजादी को बरकरार रखा जाएगा।'

विजय माल्या ने मीटिंग में कहा कि वह दोषी नहीं हैं और बैंकों का बकाया पैसा चुकाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। विजय माल्या पर बैंकों के किंगफिशर एयरलाइन को दिए 9,000 हजार करोड़ रुपए के कर्ज से संबंधित मामला तो है ही साथ ही माल्या से मनी लांड्रिंग के मामले में भी पूछताछ की जानी है। 
विज्ञापन


माल्या ने बोर्ड मेम्बर्स से कहा कि मनी लांड्रिंग के केस में उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इंडिपेंडेंट बोर्ड मेम्बर सी वाई पाल ने बताया कि माल्या ने कहा है अगर कोई रास्ता निकलता है तो वह भारत जरूर आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें