राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने राज्यसभा सांसद विजय माल्या का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस बात की जानकारी राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन ने दी।
इससे पहले संसद की आचार समिति ने विजय माल्या की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की। वहीं राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने उनका इस्तीफा प्रक्रियागत आधार पर अस्वीकार कर दिया था। बता दें कि माल्या राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य थे।
Vijay Mallya's resignation from Rajya Sabha accepted by Chairman Hamid Ansari, announces Deputy Chairman P J Kurien.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2016
राज्यसभा के उपसभपाति पी जे कुरियन ने बताया कि के नए सिरे से त्यागपत्र भेजा था जिसे आज स्वीकार कर लिया गया।
Vijay Mallya sends fresh resignation today after Rajya Sabha SG informed him yesterday about its rejection on procedural grounds.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2016
हामिद अंसारी के ओएसडी गुरदीप सिंह सप्पल ने राज्यसभा महासचिव के पत्र का जिक्र करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि हामिद अंसारी, सभापति, राज्यसभा, विजय माल्या का इस्तीफा स्वीकार नहीं करते। महासचिव राज्यसभा ने माल्या को लिखा है कि उनका त्यागपत्र प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं है और इस पर वास्तविक हस्ताक्षर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा प्रक्रियाओं के नियम 213 के अनुरूप त्यागपत्र स्वेच्छापूर्ण और वास्तवकि होना चाहिए।
वहीं अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस फैसले पर आम सहमति थी कि 9,400 करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज चुकाए बिना विदेश भाग गए माल्या को अब उच्च सदन में और नहीं रहने देना चाहिए। समिति ने अपने नोटिस पर माल्या के जवाब को संतोषजनक नहीं पाया। सूत्रों ने बताया कि समिति बुधवार को राज्यसभा में अपनी रिपोर्ट रखेगी। किसी भी सांसद की सदस्यता खत्म करने के लिए सदन में इस आशय का प्रस्ताव लाना और इसे मंजूरी दिया जाना आवश्यक होता है।
माल्या ने दे दिया था राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा
माल्या ने उनके निष्कासन पर आचार समिति द्वारा फैसला किए जाने से एक दिन पहले सोमवार को फैक्स के जरिये राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी को अपना इस्तीफा भेज दिया था। उनके निष्कासन के मुद्दे पर समिति की 25 अप्रैल को हुई पिछली बैठक में आम सहमति थी।