फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या के विला पर बाउंसर्स का 'कब्जा', स्टाफ को दिखाया बाहर का रास्ता

Sun, 15 May 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
माल्या के विला पर तैनात बाउंसर्स - फोटो : Indian Express
विज्ञापन
बैंकों के 9,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम दबाने वाले विजय माल्या के गोवा के बंगले पर एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड का कब्जा हो गया है। इस बंगले पर सरफेसी कानून के तहत कब्जा लिया गया है। प्राप्त खबरों के अनुसार एसबीआई कैप ने नार्थ गोवा के कलेक्टर से माल्या के बंगले, किंगफिशर विला पर कब्जे की अनुमति मांगी थी। इसके लिए अनुमति बीते बुधवार को ही मिल गई थी। बता दें कि माल्या के इस विला को संभालने के लिए 50  लोगों का स्टाफ था और उनकी जगह 44 बाउंसर्स तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को इसके 12 अधिकारियों ने बंगले पर जाकर कब्जा लिया और इसके बाहर एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी का होर्डिंग लगा दिया। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने मुंबई स्थित किंगफिशर एयरलाइंस के मुख्यालय का भी कब्जा लिया है। हालांकि इसे नीलाम करने की कोशिश कामयाब नहीं हुई क्योंकि बैंक ने इसकी रिजर्व प्राइस 150 करोड़ रुपये रखी थी। इतनी ऊंची रिजर्व प्राइस पर कोई बोली लगाने को तैयार नहीं हुआ। माल्या के गोवा वाले बंगले की कीमत 90 करोड़ रुपये के आसपास बतायी जा रही है।



(फोटो - Indian Express)
स्टेट बैंक ने विजय माल्या और उनकी कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज को पहले ही विलफुल डिफाल्टर घोषित कर दिया है। बैंक की नजर माल्या के मुंबई और बंगलूरू स्थित आलीशान बंगलों पर भी है। इनमें सबसे मशहूर और महंगा गोवा का किंगफिशर विला है। भारतीय स्टेट बैंक के प्रवक्ता से अमर उजाला ने इस खबर पर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने यह कहते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया कि बैंक किसी एक ग्राहक से संबंधित मामले पर प्रतिक्रिया नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें