फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी का खुलासा, माल्या ने बना रखी थी 20 डमी कंपनी

Thu, 15 Jun 2017 11:24 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या - फोटो : getty images
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या ने 20 डमी कंपनियों का निर्माण कर रखा था, जिनके निदेशक या तो उनके निजी कर्मचारी थे या रिटायर्ड कर्मचारी। ईडी ने केएफए-आईडीबीआई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर चार्जशीट में इस बात का खुलासा किया। 
विज्ञापन


बुधवार को मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत में दायर चार्जशीट में ईडी ने कहा कि माल्या ने डमी कंपनियों के माध्यम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चल और अचल संपत्तियों पर कब्जा जमा रखा था। 

ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत अटैच कर्नाटक के कुर्ग के एक कॉफी इस्टेट और बंगलूरू की अन्य संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी में है। हाल ही में एजेंसी ने महाराष्ट्र के अलीबाग के 100 करोड़ के फार्म हाउस को कुर्क किया है। पिछले साल ईडी ने इस सौदे में एक आपराधिक मामला दर्ज किया था, इस मामले में अब तक 9,600 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की गई है।
विज्ञापन


सीबीआई ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट रूप से पुष्टि की कि लंदन में प्रत्यर्पण मामले का सामना कर रहे शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ ब्रिटेन के अधिकारियों को सबूत देने में कोई देरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें