बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का फ्रॉड कर फरार हुए विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही कोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले सूचना आई थी कि 9 हजार करोड़ रुपया डकार कर भागे शराब व्यवसायी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश पर हुई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से माल्या जमानत पाने में सफल रहे। इससे पहले सीबीआई ने बताया था कि उसकी मांग पर ही माल्या को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया है।
कोर्ट से जमानत पाने के बाद विजय माल्या ने ट्वीट कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने भारतीय मीडिया का मजाक उड़ाते हुए कहा कि हर बार की तरह भारतीय मीडिया ने एक बार फिर उनके मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया।
Usual Indian media hype. Extradition hearing in Court started today as expected.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) April 18, 2017
वहीं माल्या की जमानत पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगावार ने कहा कि सरकार इस मामले में कानूनों और तय प्रक्रिया के हिसाब से चलेगी। पूरी कोशिश की जाए कि आरोपी को देश वापस लाकर सजा दी जाए।
Vijay Mallya will be brought back to India, due process of law will be followed: Santosh Gangwar,MoS Finance pic.twitter.com/eXhRjLWNc9
— ANI (@ANI_news) April 18, 2017
वहीं माल्या की गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तंज कस दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने सवाल किया कि ये किस तरह की गिरफ्तारी है, जिसमें एक घंटे बाद ही उसे जमानत मिल गई। सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करे और ये बताए कि माल्या को कब वापस लाया जाएगा।
After relentless campaign by Congress,finally extradition request was submitted by Govt in February:Randeep Surjewala #VijayMallya pic.twitter.com/1cwvGoMu0a
— ANI (@ANI_news) April 18, 2017
Vijay Mallya's arrest is on the basis of extradition request sent by the CBI: Statement
— ANI (@ANI_news) April 18, 2017
आपको बता दें कि पिछले महीने ही विजय माल्या को भारत को सौंपने के लिए विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बाद ब्रिटेन सरकार से इसकी मांग की गई थी। जिसके बाद माल्या को भारत वापस भेजने की दिशा में ब्रिटेन सरकार ने ये पहला कदम उठाया था।
वहीं वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने माल्या की गिरफ्तारी पर कहा कि मामले में किसी को कोई रियायत नहीं दी जाएगी। माल्या के खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी।