फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस: पीएम मोदी बोले- भारत 1971 के युद्ध में अपने सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा

Fri, 16 Dec 2022 12:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत अपने सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा, जिसके कारण 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजय दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आर्मी हाउस में आयोजित 'ऐट होम' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपने सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा, जिसके कारण उसे 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत मिली थी।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आर्मी हाउस में 'ऐट होम' स्वागत समारोह में शामिल हुआ। भारत अपने सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा, जिसके कारण 1971 के युद्ध में जीत हासिल हुई थी।"

 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें