फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्लोर में विजय की हुंकार: बोले- हमारा वोट सीटी के लिए, कोई हमें खरीद नहीं सकता, स्टालिन पर भी साधा निशाना

Mon, 23 Feb 2026 01:21 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

वेल्लोर में टीवीके रैली के दौरान अभिनेता विजय ने कहा कि कोई हमें खरीद नहीं सकता, हमारा वोट सीटी के लिए है। उन्होंने डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार और अक्षमता का आरोप लगाया। विजय ने कहा कि 2026 का विधानसभा चुनाव जनता और भ्रष्टाचार के बीच लड़ाई है।
विज्ञापन
तमिलनाडु की सियासत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी बीच तमिलगा वेत्री कषगम के प्रमुख विजय ने वेल्लोर की रैली में बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनका वोट उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह सीटी के लिए है और कोई भी उन्हें खरीद नहीं सकता। विजय ने दावा किया कि यह चुनाव ऐतिहासिक होगा और जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन


रैली में विजय ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में नकली मॉडल की सरकार चल रही है और इसे स्टैंड-अप कॉमेडी सरकार तक बताया। विजय ने कहा कि यह लड़ाई तमिलनाडु बनाम दिल्ली या एनडीए की नहीं है, बल्कि जनता और भ्रष्टाचार के बीच सीधी जंग है। उन्होंने कहा कि 2026 का चुनाव विजय बनाम स्टालिन की सीधी टक्कर होगा।

ये भी पढ़ें- Controversy: 'आध्यात्मिक गुरुओं को न मानने वाले बदमाश', मंच से हाईकोर्ट के जस्टिस का बयान; छिड़ा नया विवाद
विज्ञापन


जनता से सीधे जुड़ने का वादा
विजय ने मंच से भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी अपने वादों से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि टीवीके सरकार बनने पर वह खुद हर गांव और हर जिले में जाकर लोगों से मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने झूठे वादे किए हैं और जनता को गुमराह किया है। विजय ने कहा कि उनका उद्देश्य सीधे लोगों से संवाद करना है और सत्ता में आने के बाद वह इसे निभाएंगे।

तमिलनाडु है 'विजय' बयान पर चर्चा
अपने भाषण में विजय ने कहा कि तमिलनाडु ही विजय है और विजय ही तमिलनाडु है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति अब दो ध्रुवों में बंट चुकी है और मुकाबला सीधे टीवीके और डीएमके के बीच है। विजय ने लोगों से अपील की कि वे अपने वोट का अधिकार सुरक्षित रखें और किसी भी दबाव में न आएं।
विज्ञापन


चुनावी समीकरण और सियासी पृष्ठभूमि
तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन और एआईएडीएमके-एनडीए गठबंधन के बीच माना जा रहा है। भाजपा एनडीए का प्रमुख दल है। कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल डीएमके के साथ हैं। विजय ने अभिनय से संन्यास लेकर राजनीति में कदम रखा है और यह उनका पहला बड़ा चुनावी अभियान है। वेल्लोर रैली को उनकी ताकत के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें