फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरा: आज पीएम मोदी से मिलेंगे वियतनामी प्रधानमंत्री, फाम चिन्ह बोले- एफटीए की संभावनाएं तलाशें भारत-वियतनाम

Thu, 01 Aug 2024 05:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

वियतनाम इंडिया बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए चिन्ह ने कहा, आगे बढ़ते हुए दोनों देशों को अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखना चाहिए। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हम वियतनाम और भारत के बीच एक उपयुक्त एफटीए के माध्यम से एक दूसरे के उत्पादों तक अपनी...बाजार पहुंच का विस्तार करें। 
विज्ञापन
वियतनाम के पीएम फाम मिन्ह चिन्ह का हवाई अड्डे पर स्वागत करते विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने कहा कि भारत और वियतनाम को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संभावानाएं तलाशनी चाहिए। तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे चिन्ह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ विभिन्न मंत्रियों, उपमंत्रियों और कारोबारी दिग्गजों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। वियतनामी पीएम बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

विज्ञापन


वियतनाम इंडिया बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए चिन्ह ने कहा, आगे बढ़ते हुए दोनों देशों को अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखना चाहिए। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हम वियतनाम और भारत के बीच एक उपयुक्त एफटीए के माध्यम से एक दूसरे के उत्पादों तक अपनी...बाजार पहुंच का विस्तार करें। बेशक, हमें इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा करने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि आप वियतनाम में निवेश करना जारी रखेंगे और अधिक निवेश करेंगे।

द्विपक्षीय संबंध और मजबूत करने पर दोनों देशों का जोर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बुधवार को वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने पर चर्चा की। जयशंकर ने मुलाकात की जानकारी देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में चिन्ह के योगदान को सराहा।
विज्ञापन


बुनियादी ढांचे में निवेश करें भारतीय कारोबारी
चिन्ह ने कहा, मैंने कई भारतीय कारोबारियों से बात की है। उनसे बुनियादी ढांचे में निवेश करने का आह्वान किया है, जिसमें रणनीतिक बुनियादी ढांचा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक और बाकी सभी क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें