फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव शो में मौलाना ने किया महिला पर भद्दा कमेंट

Fri, 16 Jun 2017 10:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल से फेमस हुई फातिमा सना शेख इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। इस बार फातिमा की चर्चा का कारण उनकी फिल्म नहीं बल्ति उनकी ड्रेस है। फातिमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरे शेयर की थी जिसमें उन्होंने स्विमसूट पहन रखा था। जिसके बाद कट्टरपंथियों ने फातिमा को रमजान के महीने में स्विमसूट पनने को लेकर उन्हें ट्रोल किया। फातिमा की फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं होने लगी। 
विज्ञापन


सना की इस फोटो को लेकर मिरर नाउ टीवी चैनल पर डिबेट शो चलाया गया। इस शो में 8 लोग मौजूद थे, जिसमें एक मौलाना भी शामिल थे। चर्चा के बीच मौलाना भड़क उठे और आपत्तिजनक बयान दे डाला। मौलाना ने शो के दौरान एक व्यक्ति को यह कहा कि वह चाहे तो अंडरवियर पहन कह टॉक शो में आ सकते हैं और फिर देखते हैं कि महीला और पुरुष एक समान हैं। मौलाना के इस बयान के बाद पैनल पर बैठे सभी लोग हंसने लगे।

इसके बाद महीला एंकर ने मौलान को शांति के साथ करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैनें आप जैसे बहुत से लोग देखे हैं। अगर आप सोचते हैं कि आपके इस बयान में मैं चर्चा को बेकार जाने दूंगी तो आप गलत हैं। मैं आपसे या आपकी किसी धमकी से नहीं डरती। आप सोचते हैं कि आपकी धमकियों से डरकर महिलाएं अपना काम छोड़ घर में छिप जाएंगे तो आप गलत सोच रहे हैं। इस के बाद शो का यह वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें