फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नौ घंटे देरी से आई ट्रेन, लोगों ने बजाई ताली किया डांस..कुछ हटकर हुआ स्वागत

Tue, 29 Nov 2022 01:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो एक रेलवे प्लेटफार्म की है। यहां बीते नौ घंटे से ट्रेन का इंतजार करते हुए कई लोग दिख रहे हैं। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचती है, लोग ताली बजाने लगते हैं।
विज्ञापन
देरी से ट्रेन के आने पर नाचते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे की लेटलतीफी देश में काफी आम है। दो से तीन घंटे ट्रेन का लेट हो जाना यात्रियों के लिए बहुत ही सामान्य बात है, लेकिन जब ट्रेन नौ घंटे देरी से चल रही हो तो सब्र का बांध टूटना लाजमी है। लेकिन, सोशल मीडिया एक वायरल हो रहे एक वीडियो में लोग नौ घंटे देरी से आई ट्रेन का स्वागत करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


इस वीडियो को हार्दिक बंधू नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, हमारी ट्रेन नौ घंटे देरी से आई। जब ट्रेन पहुंची तो लोगों ने कुछ ऐसे उसका स्वागत किया है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने लिखा है कि उन्हें पता था कि ट्रेन इतना देरी से आ रही है, इसलिए वे देरी से अपने घरों व होटल से निकले। 


लोगों ने बजाई ताली, किया डांस 
वीडियो एक रेलवे प्लेटफार्म की है। यहां बीते नौ घंटे से ट्रेन का इंतजार करते हुए कई लोग दिख रहे हैं। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचती है, लोग ताली बजाने लगते हैं। इसमें लड़कों के एक समूह को नाचते हुए भी देखा जा सकता है। इतना ही नहीं भीड़ में से एक लड़का झुककर ट्रेन का स्वागत करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को छह हजार ज्यादा बार ट्विटर पर देखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें