फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Flying Drone: पीएम मोदी ने उड़ाया ड्रोन, देखें भारत ड्रोन महोत्सव के उद्घाटन का वीडियो

Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय भारत ड्रोन महोत्सव 2022 के उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने ड्रोन उड़ाने में हाथ आजमाया।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय भारत ड्रोन महोत्सव 2022 के उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने ड्रोन उड़ाने में हाथ आजमाया। समाचार एजेंसी एएनआई पर जारी वीडियो में पीएम मोदी को ड्रोन उड़ाते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

 


उन्होंने यहां देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे वक्त जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, मेरा सपना है कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में एक स्मार्ट फोन हो, हर खेत में एक ड्रोन हो और प्रत्येक घर में समृद्धि हो।

मोदी ने कहा कि भारत में ड्रोन प्रौद्योगिकी को लेकर जिस तरह का उत्साह देखा जा रहा है, वह अद्भुत है और यह इस उभरते क्षेत्र में रोजगार सृजन होने की संभावनाओं का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पहले ‘हमने सुशासन के नए मंत्रों को लागू करना शुरू किया और न्यूनतम सरकार तथा अधिकतम शासन के सिद्धांत पर चलते हुए जीवन और कारोबार की सुगमता को प्राथमिकता दी गई।

विज्ञापन




मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों के कार्यकाल में प्रौद्योगिकी को समस्या का हिस्सा समझा जाता था और इन पर गरीब विरोधी होने का ठप्पा लगाने के प्रयास किए जाते थे। इसके कारण 2014 से पहले के शासन में प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर उदासीनता का माहौल था और इसका सबसे ज्यादा असर गरीबों, वंचितों और मध्यम वर्ग पर पड़ा।

उन्होंने कहा कि ड्रोन प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना सुशासन एवं जीवन को सुगम बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का एक और माध्यम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वक्त था जब लोग राशन पाने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़े रहते थे,लेकिन पिछले सात से आठ वर्षों में इन बाधाओं को प्रौद्योगिकी की सहायता से दूर किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022’ आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार महोत्सव का पहला दिन है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के अलावा नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें