फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coal Scam: धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने की तीसरी गिरफ्तारी, कोर्ट ने सात दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजा

Fri, 27 May 2022 11:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोयला घोटाले के इस मामले में ईडी ने यह तीसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस युवा मोर्चा के नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा और बांकुड़ा थाने के तत्कालीन प्रभारी पूर्व निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल के कथित कोयला खनन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली में गुरुपद माजी को हिरासत में लिया और बाद में उसे विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया। एजेंसी मुताबिक, अदालत ने माजी को सात दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है। ईडी ने कहा कि आरोपी मामले के मुख्य आरोपी या ‘सरगना’ अनूप माजी का साथी है।

विज्ञापन


कोयला घोटाले के इस मामले में ईडी ने यह तीसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस युवा मोर्चा के नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा और बांकुड़ा थाने के तत्कालीन प्रभारी पूर्व निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की है और उनकी पत्नी रूजिरा को सम्मन जारी किया है।

ईडी ने कहा कि माजी को अनूप माजी ऊर्फ लाला और उसके सहयोगियों द्वारा अवैध कोयला खनन से जुटाए गए धन से 66 करोड़ रुपये मिले। एजेंसी ने बताया कि उक्त राशि में से 26 करोड़ रुपये उसने कोलकाता के एक सीए को दिए ताकि वह इसे सफेद धन बनाने के लिए शेल कंपनियां बना सके। इस प्रक्रिया में माजी ने सीए की मदद से 13 शेल या पेपर कंपनियां जुटाईं।
विज्ञापन


एजेंसी द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन 13 शेल कंपनियों की कुल कीमत 28 करोड़ रुपये हैं लेकिन उसने (माजी) दस्तावेजों में शेयर धारकों को 88 लाख रुपये का भुगतान करके इन कंपनियों को खरीदा, इस तरह से उसने अवैध रूप से कमाए गये धन को सफेद किया। ईडी का धन शोधन से जुड़ा यह मामला नवंबर, 2020 में सीबीआई द्वारा करोड़ों रुपये के कोयला खनन घोटाला मामले में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है।

भूख हड़ताल पर बिमल गुरुंग, जीजेएम ने ममता से की यह अपील
इस बीच गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन (जीटीए) के चुनाव को स्थगित करने की उनकी मांगों पर गौर करने का आग्रह किया। मामला दार्जिलिंग हिल्स से जुड़ा है। पार्टी प्रमुख बिमल गुरुंग की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। गुरुंग बुधवार से दार्जिलिंग के सिंगामारी स्थित जीजेएम कार्यालय में भूख हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें