वीडियो में दादी डेड लिफ्ट करती दिख रही हैं। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पंजाबी इंडस्ट्री नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
सोशल मीडिया पर एक बूढ़ी दादी का कसरत करते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दादी का यह वीडियो देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। जिसे देखकर लगता है की दादी उम्र से भले ही बूढ़ी हो गई हो लेकिन उनके हौसला अब भी जवान हैं।
विज्ञापन
वीडियो में दादी डेड लिफ्ट करती दिख रही हैं। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पंजाबी इंडस्ट्री नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे 4 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। डेड लिफ्ट करती दादी बहुत प्यारी लग रही हैं। बता दें कि डेड लिफ्ट में लोग वजन उठाते हैं। यह एक तरह से ट्रेनिंग एक्सरसाइज है।
डेड लिफ्ट को करने में जवान लोगों के भी हाथ-पैर फूलने लगते हैं। यह खतरनाक एक्सरसाइज है, जवान से जवान लोग भी इसे करने से बचते हैं। लेकिन दादी बड़े आराम से डेड लिफ्ट कर रही हैं। उन्होंने एक झटके में दोनों तरफ वजन लगे एक मैटल बार को बड़ी आसानी से उठा लिया।
विज्ञापन
यह देखकर वहां मौजूद हर कोई चौंक गया। वीडियो में दादी की मासूमियत साफ दिखाई दे रही है। जब बार को दादी नीचे रखने लगती हैं तो पास में खड़ा एक युवक उसे पकड़ लेता है। जिसपर दादी प्यारी से मुस्कान देकर वहां से चली जाती हैं।