राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ ने यूट्यूब पर एक बड़ा कीर्तिमान बनाया है। मुंबई के गीतकार शायन इटैलिया और फरहाद विजय अरोड़ा द्वारा पियानो पर संगीतबद्ध की गई रवींद्रनाथ टैगोर की इस रचना को अब तक 7.2 करोड़ बार देखा जा चुका है।
इसके साथ ही भारतीय राष्ट्रगान यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला राष्ट्रगान बन गया है। बताया जा रहा है कि अब तक राष्ट्रगान की श्रेणी में यूट्यूब पर उपलब्ध दुनिया की किसी भी रचना को इतनी तेजी के साथ इतनी बड़ी सफलता नहीं मिली है।
‘जन गण मन’ के इस वीडियो को 29 जुलाई के दिन यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। पहले दिन इस वीडियो को पांच मिलियन से अधिक लोगों ने देखा था।