फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण उड़ान नहीं भर सका उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का हेलिकॉप्टर, रद्द की ओडिशा यात्रा

Fri, 27 Dec 2019 02:49 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वेंकैया नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने छत्तीसगढ़ में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को अपनी ओडिशा यात्रा रद्द कर दी। नायडू गुरुवार को दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि नायडू को शुक्रवार सुबह रायपुर से हेलीकॉप्टर से बोलंगिर जाना था, जहां वह बीपीसीएल के नए एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन करने वाले थे। उन्होंने बताया कि नायडू को राजेंद्र कॉलेज के एक समारोह में भी भाग लेना था।

अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण उपराष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर छत्तीसगढ़ से उड़ान नहीं भर सका। उन्होंने बताया कि रायपुर हवाईअड्डे पर करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद नायडू दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें