फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Economy: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- भारत विकास पथ पर, 2047 तक होगा वैश्विक नेता

Thu, 25 May 2023 05:30 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की ओर से संचालित किए एप के जरिये लोन लेने वाले एक व्यक्ति के आत्महत्या करने के बाद ध्यान इस मामले की तरफ गया। कर्ज नहीं चुकाने पाने के बाद व्यक्ति ने खुदकुशी की थी। 
विज्ञापन
जगदीप धनखड़ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, देश इस समय तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश में जिस तरह की योजनाओं का कार्यान्वयन हो रहा है, वह पहले कभी नहीं किया गया। विकास की रफ्तार का यह आंकड़ा यहां से और उच्च स्तर पर जाएगा और 2047 तक 'भारत' एक वैश्विक नेता होगा।
विज्ञापन


दिल्ली में बीएसएफ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, देश की आर्थिक प्रगति उसकी सुरक्षा से गहराई से जुड़ी हुई है। इस कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति ने असाधारण सेवा प्रदान करने के लिए वीरता के लिए दो सहित कुल 35 बीएसएफ कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ जैसे रक्षा बल भारत के समग्र विकास को संरक्षित करने का काम करते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा देश की प्रगतिशील समृद्धि की आधारशिला है। जो विकास पहले होना चाहिए था वह अब हो रहा है। 

जल्द बनेंगे तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : धनखड़ ने कहा कि एक दशक पहले हम 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे, पर सितंबर 2022 में हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं। दशक के अंत तक हम तीसरी-सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें