फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले: ऑपरेशन सिंदूर जारी, भारत ने सबक सिखाया, दुनिया की कोई ताकत हमें निर्देश नहीं दे सकती

Sat, 19 Jul 2025 08:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और भारत ने आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत शांति और अहिंसा में विश्वास रखता है। हमारा उद्देश्य मानवता की भावना जगाना है, न कि हिंसा फैलाना। धनखड़ ने कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और अपने फैसले स्वयं लेता है, दुनिया की कोई ताकत हमें निर्देश नहीं दे सकती।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़ - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि ऑपेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवादियों को सबक सिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को यह नहीं बता सकती कि हमें अपने मामलों को कैसे संभालना है। 

विज्ञापन


धनखड़ ने उपराष्ट्रपति निवास में भारतीय रक्षा संपदा सेवा (आईडीईएस) के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, हमने उनको (पाकिस्तान और आतंकवादी) सबक सिखाया और अच्छे से सिखाया। हमने बहावलपुर और मुरिदके को चुना और फिर अस्थायी समझौते पर पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, जारी है।

ये भी पढ़ें: 'राहुल गांधी की मानसिकता देशद्रोही जैसी', कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा का पलटवार
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने आगे कहा, कुछ लोग सवाल करते हैं कि इसे क्यों रोका गया? हम शांति और अहिंसा में भरोसा रखने वाला देश हैं। यह (गौतम) बुद्ध, महावीर और (महात्मा) गांधी की धरती है। हम तो जीवों को भी नहीं मारना चाहते हैं, फिर इंसानों को कैसे निशाना बना सकते हैं? हमारा मकसद लोगों में समझ और मानवता की भावना को जगाने का था। हमने कड़ा सबक दिया है। हालांकि, हमारे कुछ लोगों को इसे समझना होगा और इसकी सराहना करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, बाहर की कहानियों से प्रभावित न हों। एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में इस देश में सभी फैसले इसके नेतृत्व की ओर से लिए जाते हैं। दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो भारत को यह निर्देश दे कि उसे अपने मामलों को कैसे संभालना है। हम एक देश  हैं और अन्य देशों के साथ भी एक समुदाय की तरह रहते हैं। हम मिलकर काम करते हैं। हमारी बीच परस्पर सम्मान और कूटनीतिक संवाद होता है। लेकिन आखिरकार हम एक संप्रभु देश हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें