वाइस एडमिरल एबी सिंह और वाइस एडमिरल एके जैन
- फोटो : एएनआई
वाइस एडमिरल एबी सिंह को विशाखापत्तनम में नया पूर्वी नौसेना कमांडर नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के डिप्टी चीफ हैं। वहीं, वाइस एडमिरल एके जैन चेयरमैन चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के लिए नए चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ होंगे। वह यह जिम्मेदारी एक मार्च से संभालेंगे। वाइस एडमिरल जैन फिलहाल विशाखापत्तनम में ईस्टर्न नौसेना कमांड के अध्यक्ष हैं।