फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक भिड़ा टेंपो से, पांच लोगों की मौत

Wed, 23 Mar 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

  • सात लोग हुए घायल, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
  • एक सिपाही उतरकर अपनी बाइक पर भाग गया
विज्ञापन
ट्रक-टेंपो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐन होली पर पांच गरीब परिवारों में मुसीबत और गम का साया पसर गया। मंगलवार सुबह मिर्जापुर मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने नैनी से मेजा की तरफ जा रहे टेंपो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टेंपो में ज्यादातर वे लोग थे जो शहर की दाल मिल में पल्लेदारी करते थे।
विज्ञापन


होली के मौके पर वे मेजा, करछना, कौंधियारा इलाके में अपने घर लौट रहे थे। इस अनहोनी में पांच पल्लेदारों की मौत हो गई जबकि टेंपो ड्राइवर समेत सात लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद भागते ट्रक को रोक ड्राइवर को पकड़ लिया गया। मंगलवार सुबह करीब दस बजे की घटना है।

नैनी में सरगम चौराहा से रवाना होकर टेंपो मिर्जापुर मार्ग पर डेज मेडिकल चौराहा पर पहुंचा तभी सामने से कोयला लादकर आ रहा ट्रक बेकाबू होकर सड़क की दूसरी पटरी पर आकर उसमें भिड़ गया। टेंपो के परखचे उड़ गए। चीख-पुकार मच गई। राहगीर जुट गए। लोगों ने ट्रक घेरा तो उसमें से एक सिपाही उतरकर अपनी बाइक पर भाग गया। लोग उसे पहचान नहीं सके। ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया। क्षतिग्रस्त टेंपो में फंसे लोगों को खींचकर बाहर निकाला गया। उनमें पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को चीरघर भेजकर उनके परिवार के लोगों को दुखद घटना की जानकारी दी। होली पर इस घटना से मृतकों के घरों में हाहाकार मच गया। मगर गरीबी का आलम यह कि मृतकों के परिवार के इक्का-दुक्का लोग ही अस्पताल पहुंच सके। पोस्टमार्टम के पुलिस-प्रशासन की ओर से मृतकों के शवों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। घायलों का इलाज भी एसआरएन अस्पताल में शुरू कराया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें