फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉब लिंचिंग पर कानून बना तो करेंगे स्वागत, हिंदुओं को किया जा रहा बदनाम: विहिप

Fri, 26 Jul 2019 09:25 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भीड़ हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार मॉब लिंचिंग हिंसा को रोकने के लिए कोई कानून लाती है तो वह इसका स्वागत करेगी। विहिप का आरोप है कि मॉब लिंचिंग के नाम पर हिंदुओं और हिंदुत्व को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में अगर कोई कानून होता है तो हिंदुत्व को बदनाम करने की नकारात्मक कोशिशों को रोका जा सकेगा।  

विज्ञापन


विहिप नेता विजय शंकर तिवारी ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि अनेक ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें मॉब लिंचिंग हिंसा का शिकार हिंदुओं को होना पड़ा है। उनके पास इस समय 89 ऐसी घटनाओं की लिस्ट है जिसमें मॉब लिंचिंग में हिंदुओं को नुकसान पहुंचाया गया है। अभी और भी मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग के नाम पर मुस्लिम समुदाय के तुष्टीकरण की राजनीति बंद होनी चाहिए। 

मॉब लिचिंग की घटनाओं में हिंदुओं को हुए नुकसान पर एक रिपोर्ट जारी करने के अवसर पर तिवारी ने कहा कि देश की 49 नामी हस्तियों ने मॉब लिंचिंग के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इस तरह यह दिखाने की कोशिश की गई कि इस सरकार के आने के बाद यह सब कुछ हो रहा है और कुछ सकारात्मक नहीं हो रहा है। लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें