फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमाला को लेकर देशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी विहिप

Thu, 17 Jan 2019 04:39 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि सबरीमाला मंदिर को लेकर देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसी तरह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर यहां होने वाली धर्म संसद में संतों का जो भी फैसला होगा, उसी के आधार पर आगे कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


परांडे ने बुधवार को कहा कि सबरीमाला मंदिर की प्राचीन और धार्मिक परंपरा है, उसे तोड़ा नहीं जाना चाहिए था। धार्मिक आस्था के बीच किसी तरह व्यावधान नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होेंने कहा कि इसी तरह अयोध्या में राम मंदिर के लिए भी अब न्यायालय का इंतजार लंबा होता जा रहा है। विहिप राम मंदिर को लेकर जल्दी कोई फैसला चाहती है। 

धर्म संसद का मुख्य उद्देश्य भी यही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को भी राम मंदिर को लेकर कानून बनाना चाहिए। महामंत्री ने बताया कि 17 जनवरी से उनके शिविर में कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें