फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHP नेता का ऐलान- आजम खान की जुबान काटकर लाने वाले को दूंगा 50 लाख का इनाम

Thu, 29 Jun 2017 10:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विहिप नेता - फोटो : onindia
विज्ञापन
अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले आजम खान के 'सेना के रेप वाले' बयान पर विश्व हिन्दू परिषद के नेता और शाहजहांपुर के जिलामंत्री राजेश अवस्थी ने जमकर पलटवार किया है।गुरुवार को अवस्थी ने आजम खान की जुबान काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के कारण ही हम सब चैन की सांस लेते हैं। आजम खान के बयान को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि सैनिकों के खिलाफ जो आजम खान ने टिप्पणी की है वह बहुत ही गलत है। अवस्थी ने कहा कि आजम खान जैसे लोगों को भारत से निकाल दिया जाना चाहिए।  

अवस्‍‌थी ने खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी भारत माता पर टिप्पणी की थी और अब सैनिकों के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक देश में आजम खान जैसे लोग रहेंगे तब तक इसका कल्याण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने रामपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय सेना पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सेना बलात्कार के मामलों में शामिल रहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें