फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को संसद में जश्न पर बोली कांग्रेस, कहा- GST का मतलब ग्रैंड सेल्फप्रमोटिंग तमाशा

Thu, 29 Jun 2017 10:15 PM IST
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
गुलुुाम नवी आजाद - फोटो : ANI
विज्ञापन
30 जून की रात को GST आयोजन में शामिल नहीं होने पर कांग्रेस ने सफाई दी है और उसकी वजहें भी बताई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आधी रात को संसद के सेंट्रल हॉल में स्वतंत्र भारत में तीन आयोजन हुए हैं। 1947 में आजादी पर, 1972 में आजादी की रजत जयंती पर और 1997 में आजादी की स्वर्ण जयंती पर। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए GST का मतलब गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स नहीं है। गुरुवार के जश्न से लगता है कि GST से उनका तात्पर्य ग्रैंड सेल्फप्रमोटिंग तमाशा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूसरी बार 1972 में आजादी की सिल्वर जुबली के मौके पर सेंट्रल हॉल में जश्न मनाया गया था और तीसरी बार 1997 में आजादी की गोल्डन जुबली के मौके। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि आधी रात को सेंट्रल हॉल में आजादी के जश्न के मौके पर आजतक देश में खुशियां मनाई गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सेंट्रल हॉल में दिन में बहुत सारे फंक्शन हुए हैं।

आजाद ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि शायद भारतीय जनता पार्टी के लिए 1947 मायने नहीं रखती, क्योंकि उनकी पार्टी के लोग आजादी में कोई हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन


विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद के सेंट्रल हाल में आधी रात को आयोजन की अपनी एक गरिमा और महत्व रहा है। मोदी सरकार द्वारा टैक्सेशन कानून की तुलना देश की आजादी से करना आजादी जैसे महत्वपूर्ण आयोजन का अपमान है।

खड़गे ने कहा कि यूपीए सरकार ने कई चीजें देश की जनता को दीं, जैसे आरटीआई, खाद्य सुरक्षा, आरटीई। लेकिन कभी भी जश्न नहीं मनाया। 30 June ko aadhi raat Parliament ke central hall mein #GST ko le kar jo jashn manaya ja rha h, hamari party usme shaamil nahi hogi: GN Azad pic.twitter.com/nJS7ygbEUc — ANI (@ANI_news) June 29, 2017
 कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में जो कुछ हो रहा है, इस पर प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। बीजेपी के मंत्री और मुख्यमंत्री चुप हैं। बीजेपी के राज में क्या हो रहा है- देश में किसानों की दुर्दशा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं लगातार किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें