फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: मंत्री पोनमुडी के अपमानजनक बयान से भड़का विहिप, मंत्रिमंडल से तत्काल हटाने की मांग की

Sat, 12 Apr 2025 05:03 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के मंत्री के पोनमुडी द्वारा शैव और वैष्णव धर्म के प्रतीकों पर अपमानजनक बयान दिए जाने से विश्व हिंदू परिषद भड़क गया है। विहिप ने मंत्री को स्टालिन मंत्रिमंडल से तत्काल हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो संगठन 15 अप्रैल को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। 
विज्ञापन
के पोनमुडी, तमिलनाडु के मंत्री - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद उत्तर तमिलनाडु ने शनिवार को शैव और वैष्णव धर्म के प्रतिकों पर अपमानजनक बयान देने के विरोध में मंत्री के पोनमुडी पर निशाना साधा। विहिप ने मंत्री को स्टालिन मंत्रिमंडल से तत्काल हटाने की मांग की। इस दौरान विहिप ने चेतावनी दी कि अगर मंत्री पोनमुडी को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया जाता है, तो संगठन इस मांग के समर्थन में 15 अप्रैल को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा।  

विज्ञापन


विहिप उत्तर तमिलनाडु के राज्य अध्यक्ष अंदाल पी चोकलिंगम ने मंत्री पोनमुडी के 'अश्लील' बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को डीएणके के एक कार्यक्रम में मंत्री ने हिंदू प्रतीकों को नीचा दिखाने के लिए घटिया और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। ऐसे शब्दों को कोई भी नागरिक समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता। चोकलिंगम ने कहा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अगर वह धर्मनिरपेक्षता के अपने सिद्धांतों पर कायम हैं, तो उन्हें पोनमुडी को तुरंत मंत्री पद से हटा देना चाहिए।'

ये भी पढ़ें: Kerala: मंत्री शिवनकुट्टी ने सीपीआई के सचिव को घेरा, CM की बेटी के खिलाफ SFIO की कार्रवाई पर की थी टिप्पणी
विज्ञापन


पोनमुडी को उप महासचिव पद से हटाना केवल दिखावा
विहिप के राज्य अध्यक्ष चोकलिंगम ने चेन्नई में कहा कि पोनमुडी को मंत्री पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पोनमुडी को डीएमके में उप महासचिव पद से हटाना केवल दिखावा है, यह 'आंखों में धूल झोंकने' जैसा है।

पोनमुडी का भाषण सीएम कार्यालय पर सीधा हमला
चोकलिंगम ने कहा कि भले ही विहिप और सत्तारूढ़ डीएमके की विचारधारा अलग है, लेकिन वह चाहती है कि मुख्यमंत्री और उनका कार्यालय किसी भी तरह के अपमान से बचा रहे। चोकलिंगम ने दावा किया कि पोनमुडी का भाषण सीएम कार्यालय और उनके परिवार के सम्मान पर सीधा व्यक्तिगत हमला था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kerala: कौशल विकास केंद्र को RSS संस्थापक का नाम देने पर विवाद, कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ की शिकायत

पूरे देश में इस मुद्दे को उठाएगा विहिप: चोकलिंगम
चोकलिंगम ने दावा किया कि विहिप उत्तर तमिलनाडु इस मुद्दे को पूरे देश में उठाएगा। इस दौरान यह बताया जाएगा कि डीएमके की धर्मनिरपेक्षता केवल दिखावा है। साथ ही इस बारे में भी बताया जाएगा कि डीएमके सरकार का सत्ता में बने रहना हिंदुओं का अपमान है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें