उन्होंने कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर सोशल मीडिया पर शिवमोगा में भगवा झंडा फहराने का भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने तिरंगे का अपमान किया है।
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बुधवार को दावा किया कि शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध पर विवाद कांग्रेस के टूलकिट गिरोह का अलगाववादी एजेंडा है। विहिप ने कहा कि यह गिरोह अलगाववादी एजेंडे को बढ़ावा देकर देश में अराजकता फैलाने की ताक में हैं। हम इन्हें किसी भी हालत में सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
संगठन के महासचिव सुरेंद्र जैन ने आरोप लगाया कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) इस साजिश में शामिल है। उन्होंने कर्नाटक सरकार से दोषियों का भंडाफोड़ करने और उन्हें सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह टूल किट गिरोह दुनियाभर में सक्रिय हो गया है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार और सतर्क हिंदू संगठन जेहादी कट्टर ताकतों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने प्रियंका के बिकनी बयान के लिए लताड़ा और पूछा कि क्या प्रियंका का दिमागी संतुलन खराब हो गया है, वह छात्राओं को बिकनी में स्कूल भेजना चाहती हैं?
विज्ञापन
उन्होंने कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर सोशल मीडिया पर शिवमोगा में भगवा झंडा फहराने का भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने तिरंगे का अपमान किया है।
हिजाब के अधिकार के लिए लड़ने वाली बहनों के साथ: ओवैसी
वहीं, उत्तर प्रदेश के संभल में एक चुनावी सभा के दौरान ओवैसी ने कहा, मैं दुआ करता हूं कि कर्नाटक में हिजाब पहनने के अधिकार के लिए लड़ने वाली बहनें कामयाब हों। कर्नाटक में संविधान का मखौल उड़ाया जा रहा है। मैं भाजपा सरकार के इस फैसले की निंदा करता हूं।
सुर्खियों में आई मुस्कान ने कहा, सुरक्षित महसूस करती हूं हिंदू दोस्तों के बीच
इस बीच कर्नाटक के हिजाब विवाद के बीच वायरल वीडियो के बाद मीडिया की सुर्खियों में आई मुस्कान का एक और बयान सामने आया है। मुस्कान ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। यहां तक कि उनके हिंदू दोस्त भी उसके साथ हैं। मुस्कान ने कहा, मैं और मेरी अन्य मुस्लिम सहेलियां, हिंदू दोस्तों के बीच सुरक्षित महसूस करती हैं। हमारे बीच कभी धर्म को लेकर बात नहीं हुई। यह सब कुछ बाहरी लोग कर रहे हैं। दरअसल, मुस्कान तब चर्चा में आई जब कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच चल रहे प्रदर्शन में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।