अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) ने हाल ही में अपनी वर्ल्ड फैक्टबुक में संघ के सहयोगी विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल को धार्मिक उग्रवादी संगठन के रूप में वर्गीकृत किया है।
'द प्रिंट' के मुताबिक, हाल ही में इस फैक्टबुक को अपडेट कर पब्लिश किया गया है जिसमें यह सूचना दी गई।
हालांकि दोनों संगठनों ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है। दोनों संगठनों ने कहा है कि सीआईए ने हमारे संगठन की गलत व्याख्या की है। हम इसपर कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। जिसके लिए हमने कानून विशेषज्ञों से भी बात की है और जल्द ही हम अपने ऊपर लगाए गए इस टैग को दूर करेंगे।
बता दें कि इस सूची में ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस को अलगाववादी समूह के रूप में लेबल किया गया है, जबकि जमीयत उलेमा-ए-हिंद (महमूद मदानी) को एक धार्मिक संगठन की संज्ञा दी गई है।