फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद पीड़िता के पिता का छलका दर्द, बोले- कानून बने, लेकिन लागू नहीं हुए

Tue, 03 Dec 2019 08:34 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
पीड़िता के पिता - फोटो : ANI
विज्ञापन

हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद बर्बर तरीके से हत्या करने के मामले ने पूरे देश को हिला दिया है। देशभर में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग हो रही है। मगर हमारे देश में दोषियों को मिलने वाली सजा में होने वाली देरी से पशु चिकित्सक के पिता भी दुखी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून बने हैं, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया जा रहा। निर्भया मामले को देखिए। इस मामले के दोषियों को अब तक फांसी दे दी जानी चाहिए थी।

वहीं दूसरी तरफ शादनगर कोर्ट मामले में चार आरोपियों की 10 दिन की पुलिस हिरासत के लिए पुलिस द्वारा दायर की गई याचिका पर कल सुनवाई करेगा।

 

टीवी चैनलों-सोशल साइटों को नोटिस

हैदाराबाद मामले में पुलिस ने मंगलवार को समाचार चैनलों और सोशल मीडिया साइटों को नोटिस जारी किया। पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने और अभियुक्तों की छवियों को हवा देने के लिए कुछ चैनल और साइटों को नोटिस जारी कर इसपर रोक लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रही साइबराबाद पुलिस ने कहा कि कुछ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर जांच से संबंधित दस्तावेजों का भी प्रसारण और प्रकाशन किया गया। कुछ समाचार चैनलों ने ये दस्तावेज दिखाए। जिससे जांच में बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


इसलिए पुलिस ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया है कि वे ऐसी सामग्री का प्रसारण बंद करने को कहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें