फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का 85 वर्ष की उम्र में निधन

Sat, 19 Sep 2020 02:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
गायिका पूर्वा दाम (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का शनिवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में निधन हो गया। उन्होंने यहां अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष की थीं। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि दाम का शनिवार सुबह दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

विज्ञापन


दाम के परिवार में उनके पति और एक बेटी हैं। प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका सुचित्रा मित्रा की शिष्या दाम ने अपने गीतों से वर्षों तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। पूर्वा दाम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके साथ अपने संबंधों को याद किया।

बता दें कि दाम को 2013 में राज्य सरकार की ओर से संगीत सम्मान से नवाजा गया था। बनर्जी ने कहा, 'दाम को 80 के दशक में मशहूर रवींद्र संगीत गायिका के रूप में पहचान मिली थी। उनके निधन से संगीत जगत में शून्य पैदा हो गया है।' मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें