फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले- भारतीय राष्ट्रवाद कभी भी क्रूरता, हिंसा और धार्मिक संप्रदायवाद का साथ नहीं दे सकता

Sat, 19 Sep 2020 01:50 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी ट्विटर: राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @RahulGandhi
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर शनिवार को फिर एक वीडियो जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाया है। इससे पहले भी राहुल बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, जीएसटी, कोरोना लॉकडाउन के समय मजदूरों की समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर वीडियो जारी कर मोदी सरकार से सवाल पूछ चुके हैं।  इस बार उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अहिंसा के जरिए आजादी हासिल करने और कांग्रेस की विरासत के बारे में बताया है।

विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने कांग्रेस की विरासत को लेकर धरोहर नाम के 11वें संस्करण- 'स्वराज और लोकमान्य जी' का वीडियो जारी किया है। इसके साथ राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से है। भारतीय राष्ट्रवाद कभी भी क्रूरता, हिंसा और धार्मिक संप्रदायवाद का साथ नहीं दे सकता।' राहुल गांधी द्वारा जारी इस वीडियो में भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में कांग्रेस की भूमिका, अहिंसा और राष्ट्रवाद की चर्चा की गई है।
 

 

 

विज्ञापन

इससे पहले राहुल गांधी ने कृषि बिलों को लेकर जारी विरोध के बीच ट्वीट कर कहा कि 'किसान का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है क्योंकि शुरू से मोदी जी की कथनी और करनी में फर्क रहा है- नोटबंदी, गलत जीएसटी और डीजल पर भारी टैक्स। जागृत किसान जानता है- कृषि विधेयक से मोदी सरकार बढ़ाएगी अपने ‘मित्रों’ का व्यापार और करेगी किसान की रोजी-रोटी पर वार।'

 

 


वहीं, राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि 'प्रतिकूल डाटा-मुक्त मोदी सरकार, थाली बजाने, दिया जलाने से ज्यादा जरूरी है उनकी सुरक्षा और सम्मान। मोदी सरकार, कोरोना योद्धाओं का इतना अपमान क्यों?'

विज्ञापन




दरअसल, कांग्रेस नेता ने जिस खबर पर रीट्वीट किया है उसके मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले और जान गंवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों डाटा उपलब्ध नहीं है। खबर में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ‘‘स्वास्थ्य राज्य का विषय है। इस तरह का डाटा केंद्रीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नहीं रखता है।’’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें