फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2012 में आपातकाल लगाना चाहती थीं सोनिया गांधी: स्वामी

Sun, 26 Jun 2016 08:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने कांग्रेस अध्यक्ष पर फिर बोला हमला - फोटो : PTI
विज्ञापन
भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर करारा हमला करते हुए कहा है कि वह फर्जी हिंदू आतंकवाद के नाम पर 2012 में आपातकाल लागू करना चाहती थीं। इसका फैसला ले लिया गया था। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आईआईटी खड़गपुर में नामांकन की प्रक्रिया को लेकर घेरा और इस प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से अपने विवाद के बारे में भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व उनसे खफा नहीं है। इस तरह की रिपोर्ट बिल्कुल गलत है कि नेतृत्व उनसे नाराज है। मंत्रियों के टाई- कोट में वेटर दिखने के बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि जेटली सूट में स्मार्ट दिखते हैं।

गौरतलब है कि चीन दौरे के क्रम में जेटली सूट में नजर आए थे। स्वामी ने तब मंत्रियों को भारतीय परिधान में रहने की नसीहत दी थी। इसे जेटली पर हमला माना जा रहा था। स्वामी ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी को निशाना बनाते हैं तो खुलेआम बोलते हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल को निशाना बनाते हुए स्वामी ने कहा कि आरटीआई के जरिये आईआईटी खड़गपुर से केजरीवाल के नामांकन का आधार और उनके अखिल भारतीय रैंक के बारे में जानकारी मांगी गई थी। जिसे संस्थान ने उपलब्ध नहीं कराया।

1980 में उस संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में केजरीवाल का नामांकन हुआ था।  नियमों का हवाला देते हुए संस्थान ने ग्रेड सीट उपलब्ध नहीं कराई। अलबत्ता उनका क्रमांक बताया। अब स्वामी ने केजरीवाल से यह जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें