फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति शेष: पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता गोखले, 100 से ज्यादा फिल्मों और दर्जनों धारावाहिकों में बिखेरा जलवा

Sun, 27 Nov 2022 05:47 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

1971 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म परवाना से बड़े पर्दे पर कॅरिअर की शुरुआत करने वाले गोखले की आखिरी बड़ी फिल्म मिशन मंगल थी। इसके अलावा पिछले वर्ष वे मराठी फिल्म गोदावरी में भी नजर आए थे। इस बीच उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम किया। 
विज्ञापन
दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (77) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा गया था, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार वैकुंठ श्मशान भूमि में हुआ।

विज्ञापन

100 से अधिक हिंदी-मराठी फिल्मों, दर्जनों टीवी धरावाहिकों में अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले विक्रम ने भूल-भुलैया जैसी कॉमेडी फिल्म के जरिये गुदगुदाया, अनुमति के किरदार से रुलाया तो अग्निपथ में कमिश्नर गायतोंडे बनकर दर्शकों को थर्राया। चार नवंबर, 1945 को पुणे में जन्मे गोखले उस खानदान से ताल्लुक रखते हैं, जो तीन पीढ़ियों से भारतीय सिनेमा को अपने कला-कौशल से सींच रहा है। उनके पिता चंद्रकांत गोखले मशहूर रंगकर्मी थे। दादी कमलाबाई गोखले देश की पहली महिला बाल कलाकार रहीं। कमलाबाई की मां दुर्गाबाई कामत देश की पहली महिला अभिनेत्री थीं। कुछ दिन पहले विक्रम के निधन की अफवाह उड़ी थी। हालांकि, उनकी बेटी ने उन खबरों का खंडन किया था। 

अमिताभ के साथ की थी पहली हिंदी फिल्म
1971 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म परवाना से बड़े पर्दे पर कॅरिअर की शुरुआत करने वाले गोखले की आखिरी बड़ी फिल्म मिशन मंगल थी। इसके अलावा पिछले वर्ष वे मराठी फिल्म गोदावरी में भी नजर आए थे। इस बीच उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम किया। 

  • मराठी फिल्म अनुमति के लिए 2013 में श्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। 
  • 2012 में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। 
  • 1999 में संजय लीला भंसाली की हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय के पिता का किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें