फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे मशहूर अभिनेता ओमपुरी, 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

Fri, 06 Jan 2017 10:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओमपुरी - फोटो : Getty
विज्ञापन
मशहूर फिल्म अभिनेता ओमपुरी का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई में शुक्रवार तड़के उन्होंने आखिरी सांस ली। हार्ट अटैक को उनकी मौत की वजह बताया जा रहा था।  
विज्ञापन


फिल्म ऐंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से सिनेमा का प्रशिक्षण लेने वाले ओमपुरी ने दर्जनों हिट फिल्मों में काम किया। अर्धसत्य (1982), मिर्च मसाला (1986) समेत कई फिल्मों में उनके अभिनय को बेहद सराहा गया।

हरियाणा के अंबाला में जन्मे ओमपुरी ने बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया। वह पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलीवुड फिल्मों में भी पर्दे पर नजर आए। सिनेमा में उत्कृष्ठ योगदान के लिए उन्हें पदमश्री से भी सम्मानित किया गया। फिल्म अर्धसत्य के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया। 
विज्ञापन


ओमपुरी के निधन पर कई हस्तियों ने शोक जताया है और इसे सिनेमा की बड़ी क्षति बताया है।  Seeing him lying on his bed looking so calm can’t believe that one of our greatest actors #OmPuri is no more. Deeply saddened & shocked. — Anupam Kher (@AnupamPkher) January 6, 2017 Solid actor....Solid filmography....immense talent.... #RIPOmPuri ....cinema has truly lost a brilliant artist.... — Karan Johar (@karanjohar) January 6, 2017
Goodbye Om! A part of me goes with you today. How can I ever forget those passionate nights we spent together talking about cinema & life ?— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) January 6, 2017
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें