फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनेस्को ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को सौंपा भारत की धरोहरों का मानचित्र

Wed, 10 Jul 2019 02:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूनेस्को - फोटो : social media
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने भारत में धरोहर स्थलों के रूप में चिन्हित एतिहासिक महत्व के विरासत स्थलों का एक मैप तैयार किया है और इसे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को सौंपा है।  
विज्ञापन


इस संदर्भ में एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा कि, 'आज यूनेस्को के डायरेक्टर श्री एरिक फाल्ट ने यूनेस्को द्वारा संकलित देश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का मानचित्र भेंट किया। इन धरोहरों को चिन्हित कर मानचित्र के रूप में उनकी प्रस्तुति के संदर्भ में यूनेस्को के प्रयास सराहनीय है।'


इससे पहले फाल्ट ने नायडू को भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे उपायों से जुड़ी यूनेस्को की एक रिपोर्ट भी सौंपी। एक अन्य ट्वीट में नायडू ने कहा कि, 'आज यूनेस्को के डायरेक्टर श्री एरिक फाल्ट से भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के संदर्भ में स्टेट ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट फॉर इंडिया 2019 साभार स्वीकार की। यह रिपोर्ट दिव्यांग बच्चों की विशेष आवश्यकता के अनुसार एक विशेष शिक्षा पद्धति और शिक्षण अवसंरचना विकसित करने में सहायक होगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यूनेस्को की यह रिपोर्ट उस समय आती है जब देश में नई शिक्षा नीति के प्रारुप पर विमर्श चल रहा होता है। यह अध्ययन इस विमर्श में सार्थक योगदान देगा तथा  सर्वसमावेशी, समान और सबके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अभीष्ट लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें