फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्लोर लोकसभा सीट पर 'मिठाई' और 'हलवे' के बीच हो रही चुनावी जंग

Tue, 30 Jul 2019 02:31 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
evm machine - फोटो : PTI
विज्ञापन
तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर पांच अगस्त को मतदान होना है। इस सीट को सत्तारूढ़ पार्टी और मुख्य विपक्षी दल डीएमके ने प्रतिष्ठा की लड़ाई बना लिया है। दोनों ही पार्टी के नेता अपनी विचारधारा को छोड़कर मिठाई और हलवे की राजनीति कर रहे हैं। अन्नाद्रमुक डीएमके को निशाना बनाने के लिए मिठाई वितरण कर रही है तो वहीं दूसरा दल बदले में हलवे का इस्तेमाल कर रहा हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया था। इसके बाद यहा 18 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव में 39 में से 38 सीटों पर ही मतदान हुआ था। जिसमे 38 में से 37 सीटें डीएमके और उसके सहयोगियों ने जीत हासिल की थी। जबकि सिर्फ एक सीट थेनी पर अन्नाद्रमुक ने जीत हासिल की। इसके बाद एआईएडीएमके ने आरोप लगाया था कि डीएमके ने मतदाओं को धोखा देकर जीत हासिल की है।    
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में पांच अगस्त मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान वेल्लोर संसदीय क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध धनराशि जब्त होने के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


पांच अगस्त का मतदान के बाद नौ अगस्त को मतगणना होगी। इस सीट पर चुनाव होने के बाद लोकसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या अपनी अधिकतम संख्या 543 के बराबर हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें