महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे। (प्रतीकात्मक)
- फोटो : Agency (File Photo)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले की एक कार ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई में एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शाम को हुई जब मुख्यमंत्री बारिश से संबंधित स्थिति और नगर निकाय की तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय पहुंचे थे।
अफसर ने बताया कि जब शिंदे परिसर के अंदर थे, उसी समय उनके काफिले के एक वाहन ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मौके से तुरंत उस चार पहिया वाहन को उठा लिया गया।